jivan ki sachai. life is learnable. keep learning every moment. Be succeessful,success will come by itself. health is wealth, helthy life. fact of life

ad-6

Breaking


रविवार, 14 सितंबर 2025

श्रीमद भगवद्गीता अध्याय ३

श्रीमद भगवद्गीता अध्याय -३
ॐ नमः भगवते वासुदेवाय।
कर्मयोग और ज्ञानयोग
हमारे कर्मों का फल उसी तरह ढूंढ लेता है जैसे कोई गाय का बछड़ा सैकड़ों गायों के बीच अपने मां को पहचान लेता है। ऐसा कोई छन नहीं होता जब हम बिना कर्म के रहते हों कुछ ना कुछ हम जरूर करते रहते है और जो हम करते है उसका फल तो निश्चित हमे देर सबेर मिलता जरूर है। कुछ कर्म ऐसे होते है जो छल कपट और स्वार्थ से भरे होते है और कुछ कर्म कर्तव्यबोध सेवा और समर्पण से भरे होते है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कर्म के प्रकृति के अनुसार ही मनुष्य को कर्म का फल मिलता है। ना हम कर्म से भाग सकते है और ना हम उसके परिणाम से। कर्म का फल तो मिलता ही है आज नहीं तो कल, जो जैसा बोता है वैसा की काटता है।

कर्मयोग और ज्ञानयोग दोनों दोनों ही मनुष्य को मोक्ष प्रदान करता है बशर्ते धर्म का ज्ञान हो और उसके अनुसार ही कर्म हो वही सच्चा कर्म होता है। निष्काम भाव से कर्म करना ही मनुष्य का धर्म है क्योंकि कर्म करना मेरा अधिकार है और फल देना ईश्वर के अधिकार में है। ये बातें समझना जरूरी है ये भगवान का वचन है।

कर्मयोग और ज्ञानयोग दोनों में कर्म करना अनिवार्य है कर्म के बिना हमे मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकता , हर मनुष्य अपने प्रकृति गुणों के अनुसार ही कर्म करता है कर्म के बिना मनुष्य एक पल भी नहीं रहता है जब तक हम जिंदा है तब तक हमसे कर्म तो होता ही रहेगा। जो कर्म धर्म के अनुकूल हो और भगवान को समर्पित हो वही सच्चा कर्म कहलाता है उस मनुष्य का पूरा भार भगवान अपने ऊपर लेते है। समर्पण भाव से जो कर्म करता है सही मायने में वही सच्चा कर्म है।

भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा इस शरीर से बलवान है इंद्रियां और इंद्रियां से बलवान है मन और मन से बलवान है बुद्धि और बुद्धि से बलवान है आत्मा अर्थात हम स्वयं हमारा आत्मा सबसे ऊंचा है इसी के अधीन है हमारा शरीर, इंद्रियां,मन, बुद्धि।  आत्मा अमर अविनाशी है सदा है और सदा रहेगा।

पढ़ने ही हद समझ है समझ की हद है ज्ञान और ज्ञान का हद हरिनाम है यह सिद्धांत सब जान।

https://www.jivankisachai.com/











कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the coment box.