jivan ki sachai. life is learnable. keep learning every moment. Be succeessful,success will come by itself. health is wealth, helthy life. fact of life

add-1

Breaking

गुरुवार, 21 मार्च 2024

बड़ा सोच ही बड़ा बनाती है

बड़ा सोच ही बड़ा बनाती है


लक्ष्य न ओझल होने पाय कदम मिलाकर चल।
सफलता तेरी चरण चुमेगी आज नही तो कल।
प्रबल आत्मविश्वास और दृढ इच्छाशक्ति ही वह शक्ति है, जो महान पुस्तकों, नाटकों एवं वैज्ञानिक खोजों के पिछे होती है। सफलता मे विश्वास ही वह मुलभुत और अनिवार्य तत्त्व है, जो हर सफल व्यक्ति मे पाया जाता है। यदि व्यक्ति मे यह विश्वास है कि वह बड़े से बड़े और कठिन से कठिन काम कर सकता है, तो निश्चित रुप से वह उसे कर ही लेता है। वह जो भी करता है जिस तरह भी करता है, उसका चरित्र, उसके विचार, उसका दृष्टिकोण इन सब बातों मे उलझता है और तभी वह एक महत्त्वपूर्ण आदमी माना जाता है। कोई भी व्यक्ति वैसा ही होता है, जैसी की उसके सोच और विचार होते है।

अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखनेवाला हमेशा सफलता की उँचाई छुता है, इसिलिए बड़ी बातों मे यकिन कीजिए। अपने सफलता के अभियान की शुरुआत इस सच्चे संजीदा विश्वास से किजिए कि आप सफल हो सकते है। अगर आपको यकीन है कि आप महान बन सकते है तो आप सचमुच महान बन जाएंगे।

जज्बा, जोश और जुनुन मे वह शक्ति है, जिसके दम पर पहाड़ हिलाने से भी ज्यादा बड़ी चिजें करना मुमकिन है। सफलता के बारे मे सोचने से आपका दिमाग एसी योजनाएं बना लेता है जिससे अंततः विजयश्री ही हासिल होती है। आपकी सफलता का आकार कितना बड़ा होगा यह आपके विश्वास के आकार से तय होगा। इसिलिए विश्वास कीजिए, अपने आप पर विश्वास कीजिए की आप सफल हो सकते है, और निश्चित रुप से आप सफल हो जाएंगे।

https://www.jivankisachai.com/


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the coment box.

add-4