jivan ki sachai. life is learnable. keep learning every moment. Be succeessful,success will come by itself. health is wealth, helthy life. fact of life

add-1

Breaking

रविवार, 17 मार्च 2024

सदगुरु बसंत है।

सदगुरु बसंत है।

गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:
पतझर बसंत के स्वागत के लिए आता है, वरना बसंत का अंत कभी नही होता। एक सम्बुद्ध सदगुरु बसंत के रुप मे धरा पर आते हैं, और असंख्य शिष्य उनके स्वागत के लिए आतुर हो जाते है। क्योंकि सदगुरु ही तो अपने अमृत ज्ञान से शिष्यों को सराबोर करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप शिष्यों का जीवन उमंग,उत्साह और उल्लास के बसंती रंग से खिल जाता है।

सदगुरु ही शिष्य को यह अदभुत शक्ति प्रदान करने मे समर्थ है, जिसे पाकर जीवन के किसी भी मोड़ पर शिष्य स्वयं को कमजोर, लाचार, मजबुर और असहाय महसूस नही करता है। सदगुरु की आशीष से निर्धनों को परमात्मा रुपी परम धन, निर्बलों का उत्साहवर्धन, निराश दिलों को आशाओं का प्रसाद मिलता है, तथा जीवन के संघर्षों मे सफलता प्राप्त कर मनुष्य सदैव प्रसन्नचित्त रहता है।

सदगुरु की प्राप्ति शिष्य के जीवन का सबसे बरा सौभाग्य माना जाता है। जैसे बसंत ऋतु आती है तो लगता है कि प्रकृति के आंगन मे उत्सव आया है, उसी तरह मनुष्य के जीवन मे बसंत तब आता है जब उसे सदगुरु की प्राप्ति होती है। 

परमात्मा की कृपा का जल सबके अंदर एक सा ही बह रहा है। लेकिन पनिहार बनकर जो भी खाली बर्तन लेकर गुरु के द्वार पर जाएगा, उसका बर्तन जरुर भर जाएगा। शिष्य अपने गुरु के पास जाए तो खाली झोली लेकर जाए और कहे कि हे गुरुवर, मैं कोरा कागज हुँ जो लिखना चाहो लिख दिजिए, खाली बर्तन हुँ जो भरना चाहो भर दिजिए। पुर्णरुपेण रिक्त होकर आज आपके दर पर आया हुँ, युँ तो सारे दिन परमात्मा के बनाए हुए हैं। मगर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु और शिष्य आमने - सामने हो तो उस समय गुरु का वरदान चमत्कारी असर करता है। इस महान अवसर को सबसे पहले पुनीत माना गया है। इस अवसर को खोना नही चाहिए, झोली फैलाकर मांगना चाहिए कि आपका नाम जपने से बरकत हो और हमारी भक्ति मे रस आए।

जैसे- जैसे शिष्य की पत्रता का विकास होता है, गुरु भी न जाने क्या- क्या दे दे इसकी कल्पना भी नही की जा सकती। जितनी गहन श्रद्धा होगी, उतनी परमात्मा की और सदगुरु की कृपा होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the coment box.

add-4