jivan ki sachai. life is learnable. keep learning every moment. Be succeessful,success will come by itself. health is wealth, helthy life. fact of life

add-1

Breaking

गुरुवार, 7 मार्च 2024

महाशिवरात्रि

शिवजी का अनमोल वचन
देवों के देव महादेव। महादेव जी को आदि पुरूष या आगम पुरुष भी कहा जाता है।
महादेव ने सही जीवन जीने के लिए कुछ अनमोल वचन कहे हैं जिसे अपनाकर मनुष्य अपना जीवन सुखमय एवं भक्तिमय बना सकता है। ये अनमोल वचन निम्नलिखित है।

१. कल्पना ज्ञान से महत्वपूर्ण है-  हम जो भी सोचते हैं वही बन जाते हैं। यानी हमे जिन्दगी मे जो भी मिल रहा है वह हमारी कल्पना या सोच का ही प्रतिफल है।

२. बदलाव के लिए जरुरी है ध्यान- अगर आपको अपने जिन्दगी मे बदलाव चाहिए तो छोटी- छोटी बातों पर ध्यान रखना होगा। यही ध्यान की ताकत आपको अपने जीवन मे बदलाव ला सकता है।

३.शुन्य मे प्रवेश करो-  शिव जी कहते है कि शाश्वत, निश्चल आकाश मे प्रविष्ट होओ अपने आपको शुन्य मे समाहित हो जाओ। शुन्य ही ब्रह्म

४. आदमी पशुवत है- जब तक इन्सान मे राग, द्वेष, ईर्ष्या, वैमनस्य, और हिंसा जैसी प्रवृत्ति रहेगा तबतक इंसान और पशु मे कोई अंतर नही होगा। पशु के समान ही रहेगा।

५. मरना सीखो- यदि जिन्दगी में कुछ सीखना हो तो मरना सीखो, जो मरना सीखता है वही सुन्दर एवं सही ढंग से जीना जानता है। जो वर्तमान मे जीता है वही जीवन है।

६. गायत्री मंत्र- मंत्रो मे महामंत्र है। एकबार पार्वती माता ने शिव जी से पुछा था कि हे प्रभु आप कौन सा योग करते है, तब शिव जी ने गायत्री मंत्र का जिक्र किया था।

७. जीवन को सुखमय बनाने के लिए अर्थ- भोजन और पान से होने वाला रस और आनंद को भावना के साथ महसूस करे। जीवन के लिए ये महत्त्वपूर्ण है।

८. प्रकृति का सम्मान करें- प्रकृति ने ही हमे जीवन दिया है, इसी पर हमारा जीवन आश्रित है हमे प्रकृति का सम्मान करना चाहिए।

९. योग की शक्ति को समझो- योग एवं साधना मनुष्यों के लिए अति आवश्यक है, इसको अपनाने से  हमारा जीवन सुखमय & निरोगमय होता है। 

१०. अपने तरफ देखो- अपने तरफ देखो संसार मे कोई तुम्हारा नही है। अपने आपसे प्रेम करो यही आत्मा का सच्चा प्रेम है।

११. माया को समझो- ये सारा संसार माया है, इश्वर और हमारे बीच की दुरी माया ही है। माया बड़ा ही प्रबल होता है, इसको समझना बहुत जरुरी है।

१२. अपनी जागरुकता का विस्तार करो-  अपने प्रति जागरुक रहो, धर्म एवं कर्म के प्रति जागरुक रहो। जागरुकता का धयान सदैव रखना जरुरी होता है। हम अपने जीवन के प्रति जागरुक रहेगें तभी हमारा जीवन सुखमय एवं आनंदमय होगा।

https://www.jivankisachai.com/






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the coment box.

add-4