jivan ki sachai. life is learnable. keep learning every moment. Be succeessful,success will come by itself. health is wealth, helthy life. fact of life

add-1

Breaking

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

जान है तो जहान है। jaan hai to jahan hai

जान है तो जहान है


इन्सान की जिन्दगी अनमोल है इसे स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहना बहुत ही जरुरी है। स्वास्थ्य से बड़ा संसार मे कुछ नही है। पहले निरोग काया उसके बाद ही दुनिया का माया। हम सबको अपने स्वस्थ जिंदगी के महत्त्व को समझना चाहिए। अपने स्वस्थता से कभी भी लापरवाही नही करना चाहिए। जान है तो जहान है। 

संसार की सारी सुख सुविधा के उपर है हमारा स्वस्थता, अगर हम स्वस्थ नही है तो हम अपना जीवन सही तरीके से नही जी सकते है। जीवन के आनंद को नही महसूस कर सकते है। जीवन एक बोझ जैसा लगने लगता है। मनुष्य सुखी नही रह पाता है। हम सब स्वस्थ रहे इसके लिए हम सबको अपना स्वास्थ्य के प्रति जारुक रहना होगा। छोटे- छोटे नुस्खे अपना कर हम अपने स्वास्थ्य को सही रख सकते है। 

जान है तो जहान है


आज दुनिया जान है तो जहान है कि महत्त्व को समझ रहा है जान रहा है। जिंदगी और मौत का दुरी बहुत कम होती है। जो समझने वाले होते है वो तो समझ जाते है, और जो न समझने वाले होते है वह अनारी ही रह जाते है। अपने इस अनमोल जीवन को कौड़ी के समान अर्थात किसी भी तरह जीना है जैसे सोच से जीते है जो कि उचित नही है। वह अपने आप से अन्याय करते है। इश्वर का अनमोल तोहफा है यह मानव जीवन इसे स्वस्थ एवं सुखी के साथ ही जीना चाहिए। 

आज के दौड़ मे व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को अनदेखी करके धन - दौलत कमाने मे व्यस्त रहता है पर उसे यह ज्ञान ही नही होता कि धन संपत्ति हमारे स्वास्थ्य के आगे कुछ भी नही है। अगर हम स्वस्थ नही है तो हमारे लिए इस संसार का कुछ भी सम्पदा हमारे लिए कुछ भी मायने नही रखता। हमारा स्वस्थ जीवन ही हमारा होता है वांकि कुछ भी हमारा नही है। जान है तो जहान है।

स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन रहता है और स्वस्थ मन मे ही सुंदरता का निवास होता है यही सत्य है। सत्यम शिवम सुन्दरम। स्वस्थ रहिए और सुरक्षित रहिए। 

यही शुभकामना है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the coment box.

add-4