लक्ष्य नही तो मंजिल नही।
- लक्ष्य न ओझल होने पाय, कदम मिलाकर चल।
- किसी भी कार्य मे सफलता अचानक नही मिलती है।बल्कि यह परिणाम है एक खास लक्ष्य पर केन्द्रित निर्णय का, जो एक सचेत प्रयास एवं विशाल दृढ़ता के साथ किया जाता है।
- सफलता के पिछे कोई राज नही होता। पर सफलता के पिछे एक सिस्टम जरुर होता है।
- मै वह सब कुछ कर सकता हुँ, जो आप नही कर सकते, और आप वह सब कुछ कर सकते है, जो मै नही कर सकता। मैदान मे हारा हुआ व्यक्ति फिर से जीत सकता है, लेकिन मन से हारा हुआ व्यक्ति कभी नही जीत सकता। उत्साह मे बड़ी शक्ति है उत्साह से अधिक कोई शक्ति नही है, इस दुनिया मे ऐसा कुछ भी नही है, जो एक उत्साही व्यक्ति ना प्राप्त कर सके।
- जहाँ आप है, वहाँ से आप कहीं और जाना चाहते है, परन्तु आप यह नही जानते कि आप कहाँ जाना चाहते है। आप यह नही जानते कि आप क्या कर सकते है या आप क्या करना चाहते है। आपको कहीं जाने से पहले अपने लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए। विना लक्ष्य के व्यक्ति मंजिल तक नही पहुँच पाता है
- कई लोग इसी कारण असफल हो जाते हैं । वे सिर्फ अपनी मंजिल तक नही पहुँच पाते, उनके दिमाग मे एक धुंधला विचार होता है, कि कहाँ जाना चाहते है, या वे क्या करना चाहते है। लेकिन उन्हें इस बात को अच्छी तरह समझना होगा निश्चित लक्ष्य के बिना निश्चित जगह कभी नही पहुंचा जा सकता है।
- जो भी आप कर सकते है, या जो भी आपका लक्ष्य है, उसे शुरू कर दे, साहस मे शक्ति जादु और प्रतिभा है, आप अपने लक्ष्य को जरुर हासिल कर सकते है। लक्ष्य जितना बड़ा होगा, सपलता भी उतना ही बड़ी होगी।
- लहरों कि डर से नौका पार नही होती। और कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती।
https://www.jivankisachai.com/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the coment box.