जीवन की सच्चाई,सीखने का नाम है जिन्दंगी,हर पल सीखते रहिए और सफल बनिए,स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा धन है,यही है जीवन की सच्चाई,Fact of Life

ad-6

Breaking

ads-9

रविवार, 22 सितंबर 2019

समस्या मे संभावना,Samasya me sambhawana

समस्या मे संभावना

जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी शानदार होगी।


  • समर मे घाव खाता है, वही सम्मान पाता है। छिपा उस बेदना मे अमर वरदान होता है। सृजन मे चोट खाता है, हथौरी और छेनी का वह पाषाण मंदिर मे कहीं भगवान होता है।
  • खुद पर हो विश्वास और मन मे हो आस्था, फिर कितना भी आ जाएं बाधाएं, मिल ही जाता है रास्ता।

jivan ki ssachai,समस्या मे संभावना,samasya me sambhawana
बिना दर्द के विजय नही, बिना प्रयास के सिंघासन नही। बिना करबाहट के शोहरत नही, बिना सलीब के मुकुट नही। ईश्वर उन लोगों की मदत करते है। जो अपनी मदत खुद करते है।


  • मेरे साथियों जब तक जिंदगी है, तब तक समस्या तो रहेगी। इस दुनिया ऐसा कोई भी नही, जिसको कि कोई समस्या न हो, और ऐसा कोई समस्या नही, जिसका कि कोई सामाधान न हो। समस्या है तो सामाधान भी होगा। केबल प्रयत्न करने की जरुरत है। लहरों की डर से नौका पार नही होती। कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती।
  • हर समस्या मे किसी रचनात्मक संभावना के रहस्यमयी तत्त्व छिपे होते है, चाहे वह संभावना आपके लिए हो या किसी और के लिए। हर सिक्के के दो पहलु होते है। एक व्यक्ति के लिए जो समस्या है, वही किसी दुसरे के लिए लाभदायक बन सकती है। अर्थात एक व्यक्ति कि समस्या दुसरे व्यक्ति के लिए अवसर है। संभावनापुर्ण चिंतन करने वाले लोग हर समस्या के बीच से ही अवसर निकालते है।

jivan ki ssachai,समस्या मे संभावना,samasya me sambhawana

जबतक दुनिया और समाज है, तब तक जहां अच्छा होगा, वहां बुरा भी होगा। जहां समस्या होंगी, वहां निदान भी खोजा जाएगा। हम या कोई भी चाहे कि दुनिया समस्याविहीन हो जाए, यह सिर्फ कपोल कल्पना मे ही संभव है। बुद्धिमत्ता इसी मे है कि हर समस्या मे छुपी हुई संभावना के तत्त्व खोजे जाएं।

जो व्यक्ति हमेश रोना रोते है, उन्हे जीवन मे कभी सुख नही मिलता।

https://www.jivankisachai.com/








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the coment box.